फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   There is outrage everywhere against the killing of tourists

Barabanki News: सैलानियों की हत्या के विरोध में हर तरफ आक्रोश

Sat, 26 Apr 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 26 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
There is outrage everywhere against the killing of tourists
फतेहपुर में व्यापार मंडल व जैन समाज के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च।  -संवाद
बाराबंकी। पहलगाम में सैलानियों की हत्या करने वाले आतंकियों के प्रति जनाक्रोश कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को भी विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने नगर के लाजपत नगर स्थित रामजानकी मंदिर से पटेल तिराहे तक जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। तिराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन


विहिप के जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य ने कहा कि पड़ोसी देश में पल रहे आतंकियों को सबक सिखाया जाएगा। कायराना हरकत के लिए माफ नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकियों के सफाये के आदेश दे दिए हैं। प्रदर्शन में राकेश पटेल, दीपक रैकवार, बृजेश वैश्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला गन्ना कार्यालय परिसर में भाकियू हरपाल गुट के जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी के साथ कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। फतेहपुर में भी विहिप, बजरंगदल के साथ भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार वैशाली अहलावत को सौंपा। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन में दद्दन सिंह, हंसराज सिंह, चट्टान सिंह, सरवन सरदार व रामलखन यादव आदि शामिल रहे।

कोठी कस्बे में भाकियू व हिंदू राष्ट्र शक्ति के कार्यकर्ताओं ने आतंकवादियों का पुतला फूंका। सीएचसी कोठी से मार्च करते हुए पुतले को जैदपुर मोड़ पर फूंका। इस दौरान भवानी शंकर दिक्षित, मोहम्मद नईम, आनंद दुर्गा सिंह, रईस व आरके सिंह आदि मौजूद रहे।

कैंडल मार्च निकाला
दरियाबाद के खजुरी चौराहे पर भाजपा मंडल महामंत्री लवलेश पंडित के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इसके बाद कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान नमन श्रीवास्तव, सतीश रावत, मोहम्मद अहमद, अमित अवस्थी, अमरदीप अवस्थी, प्रवीन नाग व अशोक नाग आदि मौजूद रहे। जगदीशपुर के पूर्व प्रधान मोहम्मद अहमद ने पाकिस्तान के पुतले को अपने पैर से रौंदा।

उधर, बड्डूपुर क्षेत्र के दुकानदारों व ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम खीझना मोड़ से तिगैया मोड़ पर स्थित आंबेडकर प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान का पुतला फूंका। दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अस मौके पर बड्डूपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष युगेंद्र पटेल, डॉ. राम कुमार गिरि, पुष्पेंद्र दीक्षित व विजय सिंह आदि मौजूद रहे।


उधर, कस्बा फतेहपुर के जैन धर्मशाला में शुक्रवार शाम व्यापार मंडल से जुड़े जैन समाज के लोगों ने कैंडल के साथ मुंशीबाजार से पटेल प्रतिमा तक मौन जुलूस निकाला। रामसनेहीघाट क्षेत्र के भिटरिया चौराहे पर शुक्रवार शाम विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed