{"_id":"69a9e855d2504d872c011721","slug":"there-is-no-shortage-of-petrol-and-diesel-avoid-rumours-dm-barabanki-news-c-315-1-brb1026-160488-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें : डीएम
Fri, 06 Mar 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
देवा में पेट्रोल पंप पर अफवाह के कारण तेल लेने के लिए लाइन मेें खड़े लोग।
बाराबंकी। ईरान और इस्रराइल के मध्य चल रहे युद्ध के कारण डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ने के अटकलों के बीच बृहस्पतिवार को जिले के ग्रामीण अंचलों के कुछ पेट्रोल पंपों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ दिखी। इसको लेकर डीजल-पेट्रोल की कमी की बातें सोशल मीडिया पर सामने आईं। हालांकि डीएम शशांक त्रिपाठी ने इसका संज्ञान लिया और संबंधित पेट्रोल पंपों की जांच कराई।
डीएम ने प्रेस को जारी अपने वक्तव्य में जनता से अफवाहों से बचने की अपील की। कहा कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं सुचारु रूप से संचालित हो रही है। प्रशासन द्वारा जनपद के पेट्रोल पंपों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है और कहीं भी ईंधन की कमी की कोई स्थिति नहीं है।
उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अनावश्यक भ्रम एवं अफवाह फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आमजन में अनावश्यक चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न माध्यमों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर समाप्त हुआ डीजल
देवा। स्थानीय कस्बा देवा व विशुनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की दोपहर बाद डीजल खत्म होने व शाम को टैंकर आने की बात पेट्रोप पंप कर्मी ने कही। इस दौरान दोनों जगह कुछ देर के लिए भीड़ दिखे। कुछ किसान मेंथा फसल की रोपाई के लिए डीजल एडवांस में डीजल लेने पहुंचे थे, उनका कहना था कि डीजल के दाम बढ़ने वाले हैं इसलिए वह पहले से कुछ डीजल एकत्र कर रखना चाहते हैं।
त्रिलोकपुर रानीबाजार स्थित चौधरी फिलिंग सेंटर पर डीजल लेने के लिए किसानों में काफी भीड़ दिखी। वहीं कुछ दूरी पर शिव शक्ति फिलिंग सेंटर पर दोपहर में डीजल तेल खत्म हो गया। चौधरी फिलिंग सेंटर के मैनेजर मुनीर चौधरी ने बताया कि तेल की कोई कमी नहीं है, अफवाहों के चलते किसान डीजल डंप कर रहे हैं।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. आरके तिवारी ने कहा कि देवा क्षेत्र के जिस पेट्रोप पंप पर डीजल खत्म होने की बात कही गई वहां पंप मशीन खराब हुई थी।