{"_id":"69289db16003ee84490c4995","slug":"there-are-no-fire-safety-measures-at-the-petrol-pump-barabanki-news-c-315-1-slko1014-152760-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पेट्रोल पंप पर आग से बचाव के इंतजाम तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पेट्रोल पंप पर आग से बचाव के इंतजाम तक नहीं
Fri, 28 Nov 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पूर्ति विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के पांच पेट्रोल पंपों की जांच की। इनमें से जेब्रा पार्क के निकट संचालित पंप से आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं मिले। जांच के दौरान वाहन चालकों को मिलने वाली सुविधाएं भी बदहाल मिली। टीम ने कार्रवाई की सिफारिश करते हुए अपनी रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) को भेज दी है।
डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक अखिलेश तिवारी और निशांत की टीम ने बस स्टेशन स्थित रामचंद्र बद्री प्रसाद पेट्रोल पंप, जेब्रा पार्क के निकट संचालित गुरुनानक पेट्रोल पंप, हाइवे स्थित हमारा पंप और मेजर पेट्रोल पंप व फतेहाबाद स्थित सतगुरु पेट्रोल पंप की जांच की। इस गुरुनानक पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों को दी जाने वाली सुविधाएं, जैसे हवा, पानी और प्रसाधन की व्यवस्था बदहाल मिली। पीने के पानी का भी कोई इंतजाम नहीं था। यहां आग से निपटने के लिए कोई इंतजाम तक मौजूद नहीं थे। इस पर पंप संचालक को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।