फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Theft of eight and a half lakh rupees by raiding four houses

Barabanki News: चार मकानों पर धावा बोलकर साढ़े आठ लाख की चोरी

Tue, 02 Jul 2024 04:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 02 Jul 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Theft of eight and a half lakh rupees by raiding four houses
बाराबंकी। दरियाबाद व कोठी थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड समेत चार लोगों के घरों पर चोरों ने धावा बोलकर करीब साढ़े आठ लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

दरियाबाद थाना क्षेत्र के खोचकी पुर गांव निवासी सत्यदेव दरियाबाद थाने में होमगार्ड है। रविवार शाम वह थाने पर ड्यूटी करने गया था। घर पर पत्नी और दो बेटी थी। रात में दीवार फांद कर घर में घुसे चोरों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखी 25 हजार की नकदी, एक किलो चांदी व तीन तोला सोने के जेवर के साथ 20 किलो मेंथा ऑयल पर हाथ साफ कर दिया। इसी गांव निवासी रामसूरत के घर में घुसे चोरों ने 31 हजार की नकदी, सोने की चेन बिछिया, अंगूठी व चांदी की पायजेब पर हाथ साफ कर दिया। चोर दोनों घरों से चोरी किए गए बक्से खाली कर गन्ना खेत में फेंक गए थे।
विज्ञापन

उधर, कोठी थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव निवासी रामाशंकर के मुताबिक रविवार की रात चोर पीछे की दीवार फांद कर घर में दाखिल हुए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी जेवर, एक कुंतल 20 किलो मेंथा आयल व 11 हजार की नकदी समेत करीब चार लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पुत्र अनिल व आनंद ने बताया कि खटपट से नींद खुली तो उन्होंने चार लोगों को देखा था। इनमें से कुछ के हाथों में असलहा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठी के ही गोबरे भगत पुरवा गांव निवासी अंकित यादव ने पुलिस को बताया कि बीती रात छत से घर में उतरे चोर कमरे का ताला तोड़ बक्से में रखे लगभग दो लाख के जेवरात व 40 हजार की नकदी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम के साथ मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed