{"_id":"61916258498d1231ef3b87f5","slug":"theft-of-cash-and-jewelery-from-home-and-shop-barabanki-news-lko6044509171","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर व दुकान से नकदी व जेवरात की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर व दुकान से नकदी व जेवरात की चोरी
विज्ञापन
बेलहरा/कोठी (बाराबंकी)। ठंड के साथ चोरी की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। शनिवार की रात मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में महिला के घर में नकब लगाकर अंदर पहुंचे चोर बक्से का ताला तोड़कर 25 हजार की नकदी व डेढ़ लाख के जेवरात तथा वर्तन चोरी कर ले गए। वहीं कोठी थाना क्षेत्र में किराने की दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार का सामान चोर उठा ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुुुुरू कर दी है।
पहली घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूूरजनपुर गांव की है। शनिवार की रात यहां की निवासी राजरानी के घर की पिछली दीवार में चोरों ने नकब लगाई। उसके बाद अंदर पहुंचे चोर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 25 हजार की नकदी, डेढ़ लाख के जेवरात समेत बर्तन चोरी कर ले गए। रविवार सुबह महिला उठी तो घर में बिखरा पड़ा सामान व किचन के पास लगी नकब देखकर परेशान हो गई।
महिला के चीखने-चिल्लाने के बाद आसपास के लोग पहुंचे तो घर का दृश्य देख अवाक रह गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। एसओ वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं कोठी थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर चौराहे से पहाड़पुर जाने वाली सड़क के किनारे राम कुमार की किराने की दुकान है। हमेशा की तरह शनिवार की शाम वह दुकान में ताला बंद कर घर चला गया। रविवार की सुबह रामकुमार दुकान पहुंचा तो दुकान का टूटा ताला व उसमें रखा सामान व नकदी नदारद देखकर परेशान हो गया। इसकी सूचना उसने डायल-112 को दी।
कुछ देर बाद पीआरवी पहुंची और उसने घटना की तहरीर थाने में देने की सलाह दी। इस पर पीड़ित दुकानदार ने कोठी पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के जरिए उसने बताया है कि दुकान से करीब 50 हजार का सामान व 15 सौ की नकदी की चोरी हुई है। इस संबंध में एसओ कोठी मुन्ना कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गयी थी। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।