फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   theft

घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर-नकदी ले गए चोर

Tue, 26 Apr 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
theft
दरियाबाद (बाराबंकी)। दरियाबाद थाना क्षेत्र के सराय सिंघई गांव में मकान के मुख्य द्वार पर लगा ताला तोड़कर अंदर घुसे बेखौफ चोरों ने करीब 13 लाख रुपये के नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

सराय सिंघई गांव निवासी मुमताज पिछले 20 साल से सउदी अरब में रहते हैं। मुमताज ने दरियाबाद-नबाबगंज मुख्य मार्ग के पास अपना नया मकान बनवाया है। इसी में वह अपनी पत्नी तस्लीम बेगम व तीन बेटों अली (11) अरसलान (8) व शादान (6) के साथ रहते हैं। रविवार को मुमताज अपनी पत्नी व तीनों बेटों के साथ मकान में ताला लगाकर ईद की खरीदारी करने अयोध्या के रुदौली बाजार गया था।
विज्ञापन

खरीदारी करने के बाद शाम को घर वापस आते समय अयोध्या जिले के थाना मवई के रानीमऊ में अपनी बहन शबाना के यहां रोजा इफ्तार के लिए चला गया। इफ्तार के बाद रात अधिक होने के कारण वहीं रुक गया। सोमवार सुबह बच्चों का स्कूल होने के कारण रानीमऊ से जल्दी निकले और घर पहुुंचे तो दंग रह गए। क्योंकि मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर नकदी व जेवर गायब थे। अंदर अन्य सामान बिखरा हुआ पड़ा था। सूचना पर पुलिस ने पूरे घर का मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। मुमताज ने बताया कि घर में करीब 10 लाख के जेवर, एक लाख 20 हजार रुपये नकद समेत करीब 13 लाख रुपये की चोरी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त होती ही नहीं इसलिए चोरों के हौसले बुलंद हैं।
पीएसी कर्मी के घर में चोरी का खुलासा नहीं
10 दिन पहले कोठी थाना क्षेत्र में मदारपुर चौराहे पर रहने वाले पीएसी कर्मी संतोष कुमार दीक्षित के लाखों की चोरी हुई थी। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया था मगर इस वारदात में अभी तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। वारदात तब हुई थी जब पूरा परिवार बाराबंकी में था।
20 साल बाद मिला मंदिर से चोरी हुआ मुकुट
हैदरगढ़। एक मंदिर से 20 साल पहले चोरी हुआ शीतला माता का मुकुट वापस मंदिर में वापस पहुंच गया। पुजारी के मुताबिक, चोरी करने वाले की पत्नी ने उसको धर्म का रास्ता दिखाया है। सोमवार को हैदरगढ़ कस्बा के शीतला माता मंदिर में पहुंचे एक युवक ने 20 साल पहले चोरी हुए शीतला माता का चांदी का मुकुट पुजारी को वापस लौटाया।

पुजारी पंडित कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक ने 10-12 वर्ष की आयु में माता जी का मुकुट चोरी किया था। मुकुट ले जाने के बाद से ही उसका मन अशांत रहने लगा। संयोग से माता जी का मुकुट उसकी पत्नी को मिल गया। इस पर मुकुट के बारे में पति से पूछा और जानकारी होने पर माता जी का मुकुट मंदिर में वापस लौटाने के लिए प्रेरित किया। युवक ने मंदिर में माता जी के चरणों में मत्था टेक क्षमा याचना की और मुकुट रखकर चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed