फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The youth's funeral took place amid tension

Barabanki News: तनाव के बीच हुआ युवक का अंतिम संस्कार

Mon, 17 Mar 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 17 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The youth's funeral took place amid tension
गोबरहा गांव निवासी योगेंद्र मिश्रा की मौत के बाद गांव में तैनात पुलिसबल।  संवाद
टिकैतनगर/ कोटवाधाम (बाराबंकी)। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव में युवक की आत्महत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालात को देखते हुए गांव में पुलिस बल व पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन



गोबरहा गांव निवासी योगेंद्र मिश्रा (24) ने रविवार को गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकरकर जान दे दी थी। पिता राकेश मिश्रा ने बताया कि योगेंद्र ने गांव के ही ठेकेदार रामकुमार के साथ सुल्तानपुर में मजदूरी की थी।
विज्ञापन


इसी का पैसा मांगने पर रामकुमार, मनीष समेत छह लोगों ने योगेंद्र को पीटा और बंधक बनाकर ले जाकर मुंह पर पेशाब कर दी थी। इसी से आहत होकर बेटे योगेंद्र ने जान दे दी। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने रामकुमार व मनीष को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। देर रात पहुंचे शव का संगीनों के साये में अंतिम-संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार घटना से आरोपी रामकुमार व मनीष की करीब 70 साल की दादी सरोज देवी मानसिक रूप से काफी परेशान थीं। आत्महत्या की खबर से वह गहरे सदमे में थीं। शनिवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


माना जा रहा कि उनको हार्ट अटैक आया। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस से कोई आरोप आरोपियों के परिजनों ने नहीं लगाया। एसएचओ रत्नेश पांडेय ने बताया कि परिजन स्वाभाविक मौत बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed