{"_id":"640b9361bdd2ea3e80036515","slug":"the-young-mans-bier-came-out-instead-of-the-procession-barabanki-news-c-13-1-122478-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बरात की जगह निकली युवक की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बरात की जगह निकली युवक की अर्थी
Sat, 11 Mar 2023 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 11 Mar 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
हरख (बाराबंकी)। पांच दिन पहले शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने गुरुवार की रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को ही उसकी बरात जानी थी। युवक की मौत से शुक्रवार को परिजनों में कोहराम मचा रहा।
सतरिख थाना क्षेत्र के कुर्मिनपुरवा गांव निवासी राजेश कुमार का पुत्र रंजीत कुमार (22) पांच मार्च को ट्रैक्टर-टॉली पर रिश्तेदार का आलू लादकर निकला था। इसी दौरान लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफेदाबाद के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेनर के बीच भिड़ंत हो गई थी, जिसमें रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था।
उसका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। 15 दिन पहले रंजीत का तिलक हो चुका था, जबकि बृहस्पतिवार को उसकी बरात जानी थी। लेकिन गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वह तीन भाइयों तथा तीन बहनों में सबसे बड़ा था। घर पर उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन बरात की जगह घर से रंजीत की अर्थी निकली। यह देख अन्य ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।