{"_id":"69541f26dcc7d71f4f0dbdb6","slug":"the-young-man-was-beaten-after-being-mistaken-for-a-thief-and-then-handed-over-to-the-police-barabanki-news-c-102-1-slko1055-147248-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: युवक को चोर समझकर पीटा, किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: युवक को चोर समझकर पीटा, किया पुलिस के हवाले
Wed, 31 Dec 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। बिसवां इलाके के बसंतसिंहपुरवा गांव में सोमवार रात ग्रामीणों ने एक युवक को चोर समझकर पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस पीटे गए युवक का दिमागी संतुलन ठीक न होने की बात कह रही है।
बिसवां के सांडा चौकी इलाके में बसंतसिंह पुरवा गांव पड़ता है। यहां के निवासी सुरेश सिंह की किराने की दुकान है। रात करीब 12 बजे एक युवक उनकी दुकान का ताला पकड़े देख रहा था। तब तक सुरेश जगे और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। फिर सांडा पुलिस चौकी को जानकारी दी। पुलिस युवक को अपने साथ चौकी ले आई। युवक की पहचान सकरन के मोहलियाकलां निवासी मुकेश कुमार वर्मा के रूप में हुई। चौकी पहुंचे परिजनों ने बताया कि मुकेश कुमार का काफी समय से मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उनका इलाज लखीमपुर से चल रहा है। मानसिक संतुलन ठीक न होने की वजह से मुकेश बिना बताए ही कभी कभी घर से चला जाता है। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।