फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The young man died from cold

ठंड से युवक ने दम तोड़ा

Mon, 28 Dec 2015 11:19 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
बंभरौली गांव में सोमवार सुबह ठंड लगने से एक और युवक की मौत हो गई। अब तक जनपद में ठंड से चार लोगों की मौत हो चुुकी है। ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार ने गांव पहुंच कर मामले की जांच की। मृतक के परिवारीजन व ग्रामीणों का कहना है कि मौत ठंड लगने के कारण हुई है।
विज्ञापन

हैदरगढ़ कोतवाली के ग्राम बंभरौली निवासी सुरेश कुमार (36) पुत्र सुखदेव बारी की सोमवार की भोर करीब छह बजे मौत हो गई। मृतक (सुरेश कुमार) की पत्नी सुनीता ने बताया कि सोमवार की भोर पांच बजे सुरेश खेत गए थे। करीब आधा घंटे बाद लौटे तो ठंड से कांप रहे थे जिससे वह बिस्तर में लेट गए। इसके बाद वह नहीं उठ सके। उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पास महज दस बिस्वा खेती है। तीन बिस्वा जमीन बेच कर उसने पक्की दीवार खड़ी कराई थी। जिस पर छप्पर रख कर वह अपने परिवार के साथ रहता था। उसके नाम अंत्योदय कार्ड तो बना है लेकिन उसे अन्य किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। तहसीलदार हैदरगढ़ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed