फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The woman became pregnant after sterilization

नसबंदी के बाद भी गर्भवती हुई महिला

Wed, 21 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 21 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The woman became pregnant after sterilization
सीएचसी पर नसबंदी के एक वर्ष बाद महिला गर्भवती हो गई है। सीएचसी प्रभारी ने शिकायत को उच्चाधिकारियों को भेजकर पीड़िता को सरकारी बीमा का लाभ दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


लोनीकटरा के दहिला की फूलमती पत्नी रामनरेश ने बताया कि बीते वर्ष 28 दिसंबर को सीएचसी त्रिवेदीगंज पर आयोजित नसबंदी शिविर में उसने नसबंदी कराई थी। आशंका होने पर जांच में चार माह से गर्भवती होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


सीएचसी पर लिखित शिकायत कर नसबंदी करने वाले चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की है। महिला ने कहा कि बच्चों की सही परवरिश होने के लिए परिवार सीमित रखने के प्रयास में नसबंदी कराई थी लेकिन चिकित्सक की लापरवाही के कारण बच्चों के पालन पोषण में परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि शिविर में नसबंदी कराने का प्रमाण पत्र महिला के पास मौजूद होने से लापरवाही उजागर होती है। महिला को सरकारी बीमा का लाभ दिलाए जाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed