{"_id":"61bf60e1f5cd4d0edd00948e","slug":"the-wild-animal-made-the-calf-a-morsel-barabanki-news-lko6096907103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर ने बछड़े को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर ने बछड़े को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। कोठी थाना के उचिटा गांव में रविवार सुबह खेत में बछड़े के अवशेष व जंगली जानवर के पगचिह्न मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
डरे-सहमे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। जिसके बाद पहुंची वन विभाग ेकी टीम पगचिह्नों के नमूने लेकर वापस चली गई।
वन विभाग के हरख रेंज व कोठी थाना क्षेत्र के उचिटा गांव निवासी दयाशंकर के घर के बाहर बछड़ा बंधा था। रविवार सुबह बछड़ा खूटे से बंधा नहीं मिला।
परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिस पर गांव के बाहर एक सरसों के खेत में बछड़े के अवशेष पड़े मिले। खेत में ही जंगली जानवरों के पैर के निशान भी मिले।
जंगली जानवर की आहट से ग्रामीण सहम गए। इसकी सूचना कोठी पुलिस व वन विभाग को दी गई। जिसके बाद रविवार दोपहर वनरक्षक राम किशोर उर्फ छैलू पहुंचे।
उन्होंने जंगली जानवर के पगचिह्न के नमूने लेकर जांच को भेज दिए। ग्राम प्रधान दिलीप वर्मा व ग्रामीणों की मानें तो मिले पगचिह्न तेंदुए के हैं।
हरख के वन रेंजर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया था। मिले पगचिह्नों को जांच के लिए भेजा गया है।