फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The way is clear for opening Jan Aushadhi Kendras in 14 hospitals

Barabanki News: 14 अस्पतालों में जनऔषधि केंद्र खोलने का रास्ता साफ

Fri, 21 Mar 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 21 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The way is clear for opening Jan Aushadhi Kendras in 14 hospitals
बाराबंकी। जिले के 22 अस्पतालों में से 14 अस्पतालों में जनऔषधि केंद्र खोल जाने का रास्ता साफ हो गया है। इन अस्पतालों के अधीक्षकों ने विभाग को जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए भवन उपलब्ध होने की जानकारी दे दी है। अस्पतालों ने इन केंद्रों के खुल जाने से यहां पर आने वाले मरीजों को सस्ती दवाएं मिलने से इलाज में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में पहले से ही जनऔषधि केंद्र संचालित है। शासन स्तर से बीते दिनों सभी सरकारी अस्पतालों में जनऔषधि केंद्र खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके बाद नोडल अधिकारी ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को अपने-अपने अस्पतालों में जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए एक एक कक्ष उपलब्ध कराने के कहा था। इसके अनुपालन में अब तक सीएचसी कोठी, घुंघटेर, जाटा बरौली, देवा, रामनगर, जहांगीराबाद, परीवां, त्रिवेदीगंज, बड़ागांव, सिद्धौर, दरियाबाद, टिकैतनगर, सुबेहा और हैदरगढ़ सहित 14 अस्पतालों ने अपने यहां भवन कक्ष उपलब्ध कराए जाने की सूची नोडल अधिकारी को उपलब्ध करा दी है। बचे हुए आठ अन्य अस्पतालों को भी शीघ्र सूची उपलब्ध कराने के निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि जिला अस्पताल और सभी 21 सीएचसी पर जनऔषधि केंद्र खोले जाने है इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है। जिन अस्पतालों ने अभी तक सूची नहीं उपलब्ध कराई है उन्हें जल्द से जल्द सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed