फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The village head is on his way out, with 24 crore rupees in wages and construction payments pending.

Barabanki News: विदाई की बेला में ग्राम प्रधान, 24 करोड़ की मजदूरी और निर्माण का अटका भुगतान

Tue, 05 May 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 05 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The village head is on his way out, with 24 crore rupees in wages and construction payments pending.
बाराबंकी। जिले की 1155 ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने को लेकर इन दिनों बेचैनी है। लाखों की देनदारी उनके लिए गले की फांस बन गई है। विकास कार्यों पर ब्रेक लगने की आशंका से प्रधानों को डर है कि बस्ता जमा होने से पहले भुगतान न हुआ तो जवाबदेही का सारा बोझ उन्हीं पर आ गिरेगा।
विज्ञापन

प्रधानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अधूरा काम और भारी बकाया का भुगतान करना है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्माण का 5555.09 लाख और 2025-26 में 7064.48 लाख मिलाकर कुल 12631.57 लाख रुपये निर्माण सामग्री का भुगतान अटका पड़ा है। ईंट-बजरी देने वाले वेंडर्स भी भुगतान के लिए प्रधानों पर दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान चाहते हैं कि जाने से पहले उनके हस्ताक्षर से पेमेंट हो जाए ताकि भविष्य में किसी ऑडिट या जांच की आंच उन पर न आए। 15 ब्लॉकों में मनरेगा (अब वीबी जी राम जी) मजदूरों के पसीने की कमाई पर संकट मंडरा रहा है। 24 करोड़ रुपये से अधिक की मजदूरी बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासकों के हाथ में होगी कमान
प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होते ही वित्तीय अधिकार प्रशासकों के पास चले जाएंगे। प्रधानों को डर है कि उनके कार्यों की फाइलें दबने से भुगतान अटका तो वे वेंडर्स और मजदूरों के निशाने पर आ जाएंगे। प्रशासन इस स्थिति को संभालने में जुटा है। ग्राम विकास अधिकारियों को जल्द से जल्द मस्टर रोल क्लोज कर फंड ट्रांसफर ऑर्डर जनरेट करने के निर्देश हैं। शासन से अतिरिक्त बजट की मांग की गई है ताकि कार्यकाल खत्म होने से पहले मजदूरों को पैसा मिल सके। वेंडर्स का बकाया भुगतान कर विवादों को सुलझाया जा सके।

डीपीआरओ नितेश भोड़ले के मुताबिक प्रधानों का कार्यकाल 26 मई का समाप्त हो रहा है। मनरेगा मजदूरी और निर्माण के भुगतान के लिए शासन से बजट की मांग की गई है। बकाया भुगतान प्रधानों के बिल वाउचर के आधार पर प्रशासकों से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed