{"_id":"65737629f743b9b029049c44","slug":"the-team-of-11th-battalion-sitapur-reached-the-semi-finals-barabanki-news-c-315-1-brp1005-9571-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सेमीफाइनल में पहुंची 11वीं बटालियन सीतापुर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सेमीफाइनल में पहुंची 11वीं बटालियन सीतापुर की टीम
Sat, 09 Dec 2023 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। दसवीं पीएसी वाहिनी प्रांगण स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर 24वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन लीग व एक सेमी फाइनल मैच खेला गया। जिसमें 10वीं बटालियन बाराबंकी, 32वीं बटालियन लखनऊ, 27 वीं बटालियन सीतापुर ने मैच जीते। वहीं 11वीं बटालियन सीतापुर ने 32वीं बटालियन लखनऊ को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पहला मैच 10वीं बटालियन बाराबंकी व द्वितीय वाहिनी सीतापुर के बीच खेला गया। रोशन चौहान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 गेंदों पर 31 रन बनाए। जिसमें 10वीं बटालियन बाराबंकी ने 10 विकेट से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला 32वीं बटालियन लखनऊ व 35वीं बटालियन लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें 32वीं बटालियन लखनऊ ने छह विकेट से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला 27वीं बटालियन और 30वीं बटालियन गोंडा के बीच खेला गया। जिसमें 27वीं बटालियन सीतापुर ने अतुल चौहान के 32 रनो की मदद से 6 विकेट से मैच जीत लिया।
पहला सेमीफाइनल 11वीं बटालियन सीतापुर व 32वीं बटालियन लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें 11वीं बटालियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धीरज प्रताप 44 व विक्रम प्रताप के 23 रनों की मदद से 105 रन बनाए। पीछा करने उतरी 32वीं बटालियन लखनऊ की टीम 90 रन पर ऑल आउट हो गई। वहीं 27वीं बटालियन सीतापुर ने पहले सेमीफाइनल को 15 रन से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।