{"_id":"6a3edc5ba5ceb804ab005cfd","slug":"the-tail-less-fuse-unit-will-prevent-the-transformer-from-burning-out-barabanki-news-c-13-1-lko1125-1802026-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ट्रांसफार्मर फुंकने से बचाएगी टेल लेस फ्यूज यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ट्रांसफार्मर फुंकने से बचाएगी टेल लेस फ्यूज यूनिट
Sat, 27 Jun 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में बिजली आपूर्ति को अधिक भरोसेमंद बनाने और ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने 160 केवीए या उससे अधिक क्षमता वाले 937 ट्रांसफार्मरों पर एलटी प्रोटेक्शन यूनिट लगाने का कार्य शुरू किया है। इस सुरक्षा प्रणाली के लगने से ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट, ओवरलोडिंग और शॉर्ट सर्किट से होने वाले नुकसान में कमी आएगी। साथ ही, गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को अनावश्यक बिजली कटौती से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
जिले में बाराबंकी डिवीजन के 452 तथा अन्य डिवीजनों के 485 ट्रांसफार्मरों पर एलटी प्रोटेक्शन यूनिट स्थापित की जाएगी। शहर क्षेत्र के 85 ट्रांसफार्मरों पर यह यूनिट लगाई जा चुकी है, जबकि शेष स्थानों पर कार्य तेजी से जारी है। अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना ने बताया कि एलटी प्रोटेक्शन यूनिट एक आधुनिक सुरक्षा प्रणाली है, जो ट्रांसफार्मर में होने वाले शॉर्ट सर्किट, ओवरलोडिंग और अन्य तकनीकी खामियों की समय रहते पहचान कर बिजली आपूर्ति को स्वतः नियंत्रित कर देती है। इससे ट्रांसफार्मर सुरक्षित रहता है और लंबे समय तक बिजली बाधित होने की स्थिति नहीं बनती।
ओवरलोड और शॉर्ट सर्किट से मिलेगी सुरक्षा
गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ता है। ऐसे में एलटी प्रोटेक्शन यूनिट ओवरलोड की स्थिति में सप्लाई को नियंत्रित या आवश्यक होने पर अस्थायी रूप से बंद कर देगी, जिससे ट्रांसफार्मर के फुंकने की आशंका काफी कम हो जाएगी। बिजली लाइनों में शॉर्ट सर्किट होने पर भी यह यूनिट तुरंत सप्लाई काटकर ट्रांसफार्मर को नुकसान से बचाएगी। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बाराबंकी डिवीजन में ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाओं में पहले ही कमी दर्ज की गई है।