फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The supply of 134 villages was affected on the second day as well.

Barabanki News: दूसरे दिन भी 134 गावों की आपूर्ति प्रभावित

Wed, 26 Apr 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 26 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
The supply of 134 villages was affected on the second day as well.
बाराबंकी। तेज हवाओं व बारिश के चलते प्रभावित हुई बिजली व्यवस्था दूसरे दिन भी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो सकी। ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 134 गांव ऐसे है जहां मंगलवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित है। तेज हवाओं से पेड़ की डाल गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में टूटे खंभों व बिजली के तार बदलने का कार्य मंगलवार को भी चलता रहा। पावर काॅर्पोरेशन के कर्मचारी कार्य में जुटे रहे लेकिन सभी स्थानों पर कार्य पूरा नहीं हो सका। फतेहपुर क्षेत्र में पतौंजा, रंजीतपुर, बसारी, लोहरामऊ, तिवारीपुरवा, उमरी, भेरिया समेत 16 गावों की बिजली आपूर्ति मंगलवार को भी बाधित रही। निंदूरा क्षेत्र के तीन गावों मल्लावा, गोडैचा, अटहरा में बिजली आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो सकी। सूरतगंज क्षेत्र में बिछला, बंभनावा, परवतपुर समेत पांच गांव में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हैदरगढ़ क्षेत्र में उपकेंद्र हैदरगढ़ ग्रामीण के पांच फीडरों में मंझार व त्रिवेदीगंज से जुड़े 70 गांव की बिजली आपूर्ति मंगलवार को भी शुरू नहीं हो सकी। लाइन दुरुस्त नहीं होने से रौनी, वैद्यखेरा, मंझार, बुढनापुर, जलालपुर, गौतवन पुरवा, त्रिवेदीगंज, ककरी, मंगलपुर, जवाहरगंज, बबुआपुर, चौबीसी, संतोषपुर, भिटौरा आदि गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। इसके अलावा टेलीफोन, चौबीसी व बहुता फीडर से जुड़े करीब 40 गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। चौबीसी सहित कई ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को कठिनाई हो रही है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से करीब डेढ़ लाख आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि तेज आंधी से लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और खंभे व बिजली की लाइन दुरुस्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed