{"_id":"63431aad8f9bb419f125074f","slug":"the-sun-came-out-in-the-day-it-started-raining-in-the-evening-barabanki-news-lko6521217178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में निकली धूप, शाम को बारिश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में निकली धूप, शाम को बारिश शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। छह दिनों से बिगड़े मौसम से लोगों की चिंताएं कम नहीं हुई हैं। रविवार को दोपहर में तो धूप रही, मगर शाम होते ही बारिश शुरू हो गई। जिले के कुछ हिस्सों में तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। आकाश में बिजली की चमक व बूंदाबांदी का क्रम देर रात तक जारी था।
बीते मंगलवार की देर रात मौसम ने पलटी मारी थी। बरसात का अलर्ट घोषित करते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया था। लेकिन रविवार को बादल छटते नजर आए और धूप भी निकली। लेकिन आसमान में बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। शाम तीन बजे के बाद निंदूरा व फतेहपुर क्षेत्रों में बरसात शुरू हो गई।
देवा, जैदपुर, रामसनेहीघाट, रामनगर इलाकों में बारिश से जलभराव हो गया। बाकी जगहों पर भी बूंदाबांदी हुई। बरसात होने से खेतों में पहले से खराब हो रही धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने पहले ही 11 अक्टूबर तक बरसात की संभावना जताई थी। वहीं, सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है।