फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The scorching sun scorched and the heat troubled

Barabanki News: तेज धूप ने झुलसाया, गर्मी ने किया परेशान

Wed, 20 May 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 20 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun scorched and the heat troubled
बाराबंकी। तेज और भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मंगलवार अब तक सबसे गर्म दिन रहा। जिले का अधिकतम तापमान 44.1 और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी गर्मी और बढ़ेगी। दिन में निकल तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को चेहरे को झुलसा रहीं थी।
विज्ञापन

आलम ये रहा कि दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया और लोग अपने घरों में दुबक गए। लोगों को जहां पर पेड़ों की छांव दिखी वहीं पर ठहर गए। शहर के पटेल तिराहा, लखपेड़ाबाग चौराहा, नाका सतरिख, नाका पैसार, पल्हरी चौराहा और बड़ेल चौराहे पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

बड़ेल चौराहे पर बैठे रामकुमार ने बताया कि यदि ऐसा ही मौसम रहा तो जीना मुश्किल हो जाएगा। पायनियर चौराहे पर खड़े कैलाश ने कहा कि दिन में चल रही गर्म हवाएं चेहरों को झुलसा रही हैं। ऐसे में बिना गमछा के घर से निकलना कठिन हो गया है। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर भी लोग गर्मी से बेहाल दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पंखों से भी गर्म हवा निकल रही है, जिससे परेशानी बढ़ रही है। उपकृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी गर्मी और बढ़ेगी। जितनी अधिक गर्मी होगी, ठंडक भी उतनी ही ज्यादा होगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है। चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed