{"_id":"616c7a766876e44b401fdd0d","slug":"the-salesman-had-hatched-the-conspiracy-to-loot-arrested-barabanki-news-lko6004500110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन ने ही रची थी लूट की साजिश, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन ने ही रची थी लूट की साजिश, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। निजी स्वार्थ के लिए लूट की फर्जी घटना बनाकर करीब दो लाख रुपये हड़पने वाले सेल्समैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर नकदी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से वह जेल भेज दिया गया।
एसपी यमुना प्रसाद ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि शराब दुकान के सेल्समैन सोनू यादव निवासी नारायणीपुरवा थाना रामनगर ने शनिवार को बाइक से जाते समय कार सवार बदमाशों पर दो लाख की नकदी लूटने का आरोप लगाया था।
इसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए प्रयास शुरू किया तो लूट की घटना दिखाकर रुपये हड़पने वाले सेल्समैन सोनू यादव ने फर्जी घटना होने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने सेल्समैन के बताए स्थान ग्राम नेवला करसंडा करपिया के पास से झाड़ियों में छिपाकर रखे गये एक लाख 79 हजार 460 रुपये बरामद कर लिया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि जिस सेल्समैन पर शराब व्यवसायी अजीत कुमार पूरा विश्वास रखते थे, उसी सेल्समैन ने मालिक को धोखा दिया। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह नेवला करसंडा के निकट लघुशंका के लिए रुका और वहां मोबाइल फोन व रुपये झाड़ी में छिपा दिए।
बाइक हाईवे के किनारे लॉक कर खड़ी कर दी। इसके बाद टेंपो से शहर पहुंचकर 4-5 घंटे घूमता रहा और शाम को उसने रुपये लूटे जाने के संबंध में जानकारी दी। लूट के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो बाइक का लॉक लगा होने पर कड़ाई से हुई पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ।