{"_id":"68376738dad34e01490296f8","slug":"the-robbers-stole-goods-worth-lakhs-by-showing-their-weapons-barabanki-news-c-315-1-slko1012-140356-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: असलहा दिखा कर लुटेरे बटोर ले गए लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: असलहा दिखा कर लुटेरे बटोर ले गए लाखों का माल
Thu, 29 May 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 29 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
बड्डूपुर (बाराबंकी)। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के शैली कीरतपुर गांव में घुसे बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन घरों को अपना निशाना बनाया। इस दौरान असलहा दिखा कर लुटेरे अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर नकदी व सात लाख की कीमत के जेवर आदि समेट कर फरार हो गए। घटना के समय मकान में मौजूद एक बुजुर्ग को असलहे के दम पर बंधक भी बनाए रखा। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन कर रही है।
शैली कीरतपुर गांव में बदमाशों ने मिश्रा खानदान को अपना निशाना बनाया। गांव के नंदकिशोर मिश्रा ने बताया कि चोर छत पर पहुंचने के बाद घर के अंदर उतरे। कमरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे। बदमाशों ने कमरों का दरवाजा बाहर से बंद करने के बाद यहां से करीब 1.5 लाख की नकदी, दो सोने की चेन, अंगूठियां व अन्य सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने पड़ोस के लाल बहादुर मिश्रा के घर में भी 1.5 लाख रुपये मूल्य के नकदी-जेवर समेटने के बाद करुणेश मिश्रा के घर से लगभग 50 हजार रुपये का नकदी जेवर भी चोरी कर लिए।
बदमाशों ने परिवार में मौजूद एक बुजुर्ग की नींद खुली तो बदमाशों से उन्हें तमंचा दिखा कर बंधक बना लिया और 50 लीटर मेंथा ऑयल व अन्य सामान भी लूट लिया। राम प्रकाश मिश्रा गांव के कोटेदार हैं। रात करीब एक बजे के आसपास हुई चोरी की इन घटनाओं के बाद गांव में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। जल्दी पूरे मामले का खुलासा होगा।