फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The results of the three positions of the Bar Association suspended

बार एसोसिएशन के तीन पदों का परिणाम रुका

Wed, 08 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 08 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
The results of the three positions of the Bar Association suspended
बार चुनाव में महामंत्री पद पर विजयी नरेन्द्र कुमार वर्मा व अन्य विजयी पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मामूली जीत हार के अंतर पर वकीलों ने हंगामा किया। चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष प्रथम पद के परिणाम को रोक दिया। कल गुरुवार को दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात पुनर्मतगणना के बारे में विचार किया जाएगा। वहीं महामंत्री पर नरेंद्र वर्मा विजयी घोषित हुए हैं।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी स्वामी दयाल मौर्या ने बताया कि उपाध्यक्ष द्वितीय पद ध्रुव कुमार यादव को 473 व रमाकांत पांडेय को 380 मत मिले। 93 वोटों से ध्रुव विजयी हुए। वहीं महामंत्री पद पर नरेंद्र वर्मा ने 632 व सुनीत अवस्थी को 356 मतों से संतोष करना पड़ा। नरेंद्र ने 276 मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन


इसके साथ ही संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर विनय कुमार वर्मा 654 मत व शरदेंदु अवस्थी गुंजन को 600 मत मिले। विनय 54 मतों से चुनाव जीते। इसके अलावा संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए मनोज कुमार श्रीवास्तव हैप्पी ने 204 मतों से पुष्पेंद्र कुमार यादव को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर विजय कुमार रस्तोगी को 332 मत मिले। वह अमरेंद्र सिंह से 96 मतों से पराजित हुए। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर शिवकुमार वर्मा ने अनुज कुमार श्रीवास्तव शेरू को 96 मतों से हराया।

इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों पर अजय सिंह, अमरेश कुमार मौर्य, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, नंद किशोर यादव, राहुल कुमार सिंह व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार यादव, सर्वेश कुमार, सुनील कुमार वर्मा, संतोष कुमार व पंकज कुमार सिंह वर्मा निर्वाचित हुए।


इसी दौरान अध्यक्ष पद मामूली जीत-हार के अंतर पर हंगामा हुआ। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष समेत तीन पदोें पर पुनर्मतगणना का प्रार्थना पत्र मिला है। गुरुवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed