फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The protesting villagers locked bank gate

बैंक के गेट पर ताला जड़ ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Sat, 03 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 03 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
The protesting villagers locked bank gate
बैंक के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में पैसा नहीं पहुंच रहा है। जिससे आक्रोशित लोग बैंकों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा पैसों की किल्लत आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखाओं में हो रही है। शनिवार को भी लोग बैंक के गेट पर ताला लगाकर नारेबाजी करते रहे। जिसके चलते बैंक का कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन


इस समस्या के निस्तारण के लिए मौके पर कोई भी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंच सका। कोठी थाना क्षेत्र के कैसरगंज में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा सेमरावां में कैश न मिलने से बैंक कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी यहां दर्जनों खाताधारक पैसा निकालने के पहुंचे थे। परंतु नकदी न होने से उन्हें लौटाया जाने लगा।
विज्ञापन


यह देख क्षेत्र के बिबियापुर की शिवकली, मोहम्मदपुर की बिषुनादेवी, विद्यावती, घनश्याम, बबक्करपुर की संगीता, गहा की प्रतिमा, शेष कुमारी, भोरई के ननकू रावत सहित दर्जनों लोग भड़क गये और बैंक गेट पर ताला लगाकर बैंक कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वे हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग जाम करने की तैयारी करने लगे लेकिन पुलिस की मौजूदगी से ऐसा तो नहीं हुआ परंतु बारह बजे से खबर लिखे जाने तक बैंक कर्मी बंधक थे और महिलाएं और पुरुष गेट पर ही जमे थे।


मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा था। उधर एलडीएम अशोक मिश्रा का कहना है कि कैश की कमी है जिससे बैंकों में दिक्कत हो रही है। लोगों की समस्या न हो और बैंक आने पर सभी का बेहतर काम हो सके इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed