फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The procession of Kanwariyas is increasing in Lodheshwar Mahadeva.

Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा में बढ़ रहा कांवरियों का रेला

Tue, 05 Mar 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 05 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
The procession of Kanwariyas is increasing in Lodheshwar Mahadeva.
महादेवा (बाराबंकी)। भगवान शिव की नगरी लोधेश्वर महादेवा में महाशिवरात्रि से पहले कांवरियों का रेला बढ़ता ही जा रहा है। मेला परिसर में चार हजार से अधिक दुकानें सज गई हैं। बदली, बारिश व ओलों के बाद भी श्रद्धा का ज्वार कम नहीं हुआ है। सोमवार को सुबह चार बजे से ही कपाट खुलने के इंतजार में श्रद्धालु लाइन में खड़े हो गए। जलाभिषेक के लिए भीड़ इतनी थी कि गर्भगृह में पुलिस ज्यादा देर रुकने नहीं दे रही थी।
विज्ञापन



पौराणिक तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा के साथ उल्लास का माहौल लेकर आता है। महाशिवरात्रि पर अपने आराध्य की पूजा के लिए उन्नाव, कानपुर, उरई, जालौन, लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी समेत कई जिलों से कांवरिए पहुंच रहे हैं। हजारों श्रद्धालुओं ने डेरा डाल रखा है। महादेवा में सैकड़ों मील दूर से आए शिवभक्तों के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। कोई भोले के दरबार में नाच रहा है तो कोई महाशिवरात्रि के दिन बराती बनेगा तो कोई चार पहर की पूजा करने के इंतजार में है।
विज्ञापन



उन्नाव के रामसफुल, सजीवन, चंद्रकुमार, विशेश्वर समेत 15 कांवरियों का जत्था दो दिन से डेरा डाले हैं। पैरों में घुंघरू बांधे कांवरिए कभी बम-बम का उद्घोष करते हुए नाच भी रहे हैं। महाशिवरात्रि आठ मार्च को है, मगर महादेवा में हर-हर बम-बम अभी से गूंज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed