{"_id":"6956af5a966c09b6c705fa21","slug":"the-pre-board-examination-will-be-based-on-the-board-examination-question-paper-barabanki-news-c-315-1-brp1005-155352-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र पर होगी प्री-बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र पर होगी प्री-बोर्ड परीक्षा
Thu, 01 Jan 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा इस बार पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों पर कराई जाएगी। इस व्यवस्था से जिले के कुल 78,808 परीक्षार्थियों को वास्तविक बोर्ड परीक्षा जैसा माहौल मिलेगा, जिससे वे मानसिक और शैक्षणिक रूप से बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 42722 और इंटरमीडिएट में 36086 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन जनवरी के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों की प्रकृति, अंक विभाजन और समय प्रबंधन से परिचित कराना है, ताकि मुख्य परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का दबाव या दिक्कत न रहे। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा के निर्देश पर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं, कक्ष निर्धारण, अनुशासन और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करने में जुट गए हैं। परीक्षा का संचालन बोर्ड परीक्षा के मानकों के अनुरूप किया जाएगा, जिससे छात्र वास्तविक परीक्षा का अनुभव प्राप्त कर सकें। जिला समन्वयक अखिलेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे गए अवशेष अतिरिक्त सेट के प्रश्नपत्रों को नियमानुसार सभी विद्यालयों में वितरित कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। प्री-बोर्ड परीक्षा के परिणामों के बाद शिक्षक छात्रों की कमजोरियों की पहचान करेंगे। कमजोर विषयों और अध्यायों पर विशेष ध्यान देते हुए अतिरिक्त कक्षाएं, पुनरावृत्ति अभ्यास और मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों की तैयारी और अधिक मजबूत होगी और वे बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।