{"_id":"a1238ef4416dce9c432638b94104d95e","slug":"the-policemen-protest-for-demands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर पुलिस कर्मियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर पुलिस कर्मियों ने जताया विरोध
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मांगों को लेकर पुलिस कर्मियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। सोमवार को जिले की पुलिस लाइन में तैनात किसी भी पुलिसकर्मी ने मेस में खाना नहीं खाया। यहां पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश पुलिस एसोसिएशन के नाम के पोस्टर भी चिपकाए गए हैं। यहां तैनात सभी पुलिसकर्मी दिनभर भूखे रहकर ही ड्यूटी करते रहे जबकि अधिकारियों का कहना है कि पुलिस कर्मियों ने खाना लिया है। कई पुलिस कर्मियों ने कंधे पर काला फीता लगाकर भी काम किया है।
पुलिस कर्मियों के साथ हो रही घटनाएं, उत्पीड़न, वेतन विसंगति की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को जिले में तैनात पुलिस कर्मियों ने भी विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है। यहां पुलिस लाइन में प्रतिदिन करीब 50 पुलिस कर्मियों के लिए मेस में खाना बनता है। लेकिन सोमवार को किसी भी पुलिसकर्मी ने मेस में खाना नहीं खाया।
लगभग सभी पुलिस कर्मियों ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं। पुलिस कर्मियों ने पूरे दिन भूखे रहकर ही ड्यूटी की। पुलिस कर्मियों का कहना है कि वह ड्यूटी करेंगे लेकिन अपनी मांगों पूरी करने को लेकर विरोध भी जारी रखेंगे। कई पुलिस कर्मियों ने कंधे पर काला फीता लगाकर भी काम किया है।