{"_id":"691f674339505375720652ad","slug":"the-police-evacuated-the-shop-and-house-while-the-woman-continued-to-scream-barabanki-news-c-315-1-brp1006-152319-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पुलिस ने खाली कराया दुकान-घर, चीखती-चिल्लाती रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पुलिस ने खाली कराया दुकान-घर, चीखती-चिल्लाती रही महिला
Fri, 21 Nov 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
दरियाबाद। कस्बा दरियाबाद में मोहम्मद अली और कौसरजहां के बीच चल रहे कब्जेदारी विवाद में न्यायालय ने मोहम्मद अली के पक्ष में फैसला सुनाया है। जिसके तहत महिला कौसरजहां को घर और दुकान खाली करने का आदेश दिया गया।
बृहस्पतिवार को इस आदेश का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जाता है कि पति की मौत के बाद से कौसरजहां अकेली इसी घर में रह रही थीं। पुलिस के पहुंचने पर महिला घर के अंदर से बाहर नहीं निकलीं। पहले महिला आरक्षी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बाहर आने को तैयार नहीं हुईं। स्थिति को बिगड़ते देख महिला उपनिरीक्षक की एक टीम बुलाई गई। काफी देर की कोशिशों और समझाने के बाद महिला को घर से बाहर निकाला जा सका। इस दौरान वह चीखती-चिल्लाती रहीं। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर थाने भेजा। इसके बाद पुलिस ने घर व दुकान का शटर बंद कराकर कब्जा मोहम्मद अली के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल मनोज सोनकर ने बताया कि न्यायालय की कोर्ट संख्या-38 के आदेश का पालन न्यायालय कर्मियों की मौजूदगी में कराया गया है।