फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The order is ineffective, parking is taking place on the roads

Barabanki News: आदेश बेअसर, सड़कों पर हो रही पार्किंग

Fri, 03 Apr 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 03 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The order is ineffective, parking is taking place on the roads
बाराबंकी। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़क किनारे बेरीकेडिंग की गई थी और वाहन सड़क पर खड़े न करने का आदेश भी जारी किया गया था। लेकिन यह आदेश धरातल पर असर नहीं दिखा रहा है। पटेल तिराहा के समीप कचहरी और निबंधन कार्यालय के सामने सड़कों पर वाहन खड़े होने से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

शहर से गुजरे लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पार्किंग के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। निबंधन कार्यालय और जिला पंचायत कार्यालय के सामने लोहे की बेरिकेडिंग कराई गई, ताकि वाहन सड़क किनारे खड़े न हों, लेकिन आम लोगों ने इस व्यवस्था की परवाह नहीं की। इससे न केवल जाम लग रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लखनऊ की ओर से आने-जाने वाले वाहन जाम में फंस जाते हैं। ट्रैफिक बढ़ने पर वाहन रेंगते हुए ही आगे बढ़ पाते हैं।
विज्ञापन

वहीं, कुछ ही दूरी पर स्थित पटेल तिराहा पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद सड़क किनारे पार्किंग पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। बेरिकेडिंग और सख्त निर्देशों के बावजूद सड़क किनारे पार्किंग का यह लगातार उल्लंघन ट्रैफिक व्यवस्थापक और पुलिस प्रशासन की चुनौती को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ट्रैफिक आलोक पाठक का कहना है कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed