{"_id":"687aa67269b12832b905f56a","slug":"the-oil-trader-returned-with-his-wife-and-children-after-86-hours-barabanki-news-c-315-1-brp1006-144002-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 86 घंटे बाद पत्नी व बच्चों के साथ लौटा तेल व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 86 घंटे बाद पत्नी व बच्चों के साथ लौटा तेल व्यापारी
Sat, 19 Jul 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र के बहरौली गांव से सोमवार को परिवार के साथ लापता हुए तेल कारोबारी आजम शुक्रवार को सकुशल लौट आए। जांच में सामने आया कि भारी कर्ज से परेशान होकर ही वह पांच बच्चों और पत्नी के साथ घर छोड़कर चले गए थे।
आजम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आत्महत्या का मन बना लिया था, लेकिन रास्ते में मिले दो लोगों के समझाने के बाद उनका इरादा बदल गया। बहरौली गांव निवासी आजम का गांव के बाहर घर व उससे सटा तेल का कारखाना है। सोमवार देर शाम वह पत्नी और पांच बच्चों गुफरान (12), उमैरा (10), हुमैमा (8), अम्मे (3) और उम्मे (1) को लेकर घर से कहीं चले गए थे। घर में उनका और पत्नी का मोबाइल मिलने के बाद अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस भी लापता कारोबारी के परिवार की लोकेशन पता करने में जुटी थी। पुलिस को जांच में सीसीटीवी फुटेज मिला था, जिसमें आजम को पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाते और लखनऊ की ओर जाते देखा गया। करीब 86 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर दो बजे आजम परिवार के साथ कुर्सी थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह 20 लाख रुपये का कर्ज न चुका पाने से परेशान थे।
तकादे से तंग आकर ही वह पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने का मन बनाकर मालवाहन में सवार होकर निकले थे। वह कुर्सी से होते हुए महमूदाबाद, सीतापुर, गाजियाबाद और दिल्ली तक पहुंच गए। इस दौरान वह माल वाहन में ही सोते और ढाबों पर खाना खाते रहे। इसी दौरान आत्महत्या करने की उनकी सोच बदली और वह पूरे परिवार के साथ घर वापसी कर कुर्सी थाने पहुंच गए। एसएचओ अनिल सिंह ने बताया कि पूरा परिवार अब सुरक्षित है और उन्हें समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है।