{"_id":"643da07bdf45fb0c79014e34","slug":"the-miscreants-ran-away-after-snatching-the-chain-from-the-woman-in-broad-daylight-barabanki-news-c-13-1-188704-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दिन-दहाड़े महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दिन-दहाड़े महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश
Tue, 18 Apr 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रात में निकलना तो दूर अब दिन-दहाड़े भी महिलाओं का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। राह चलते बेखौफ बदमाश कभी महिलाओं के पर्स छीनकर भाग रहे हैं तो कभी कीमती जेवर लेकर फरार हो जाते हैं। इन घटनाओं से शहर की महिलाएं और युवतियां दहशत में हैं। पुलिस भी घटना के बाद केवल छानबीन करती ही नजर आती है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रसूलपुर निवासी माया शुक्ला ने बताया कि वह पुत्री विनीता के साथ सोमवार दोपहर बाजार जा रहीं थीं। उन्होंने गले में सोने की चेन पहनी हुई थी जिसमें एक लॉकेट भी लगा हुआ था। चेन 15 ग्राम से अधिक वजन की थी। उसकी मौजूदा कीमत करीब एक लाख रुपये होगी। उन्होंने बताया कि जब दोनों सरावगी मोहल्ले के पास से गुजर रहीं थीं तभी रास्ते में अचानक सामने से दो बाइक सवार बदमाश आए और गले से चेन खींच कर भाग गए। उन्हें भागता देख पुत्री ने कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। वहीं, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया है। घटना की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया और आस-पास के सीसीटीवी देखे गए हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।