फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The minister smelled the straw from the charhi and expressed his displeasure over the foul smell.

Barabanki News: मंत्री ने चरही से भूसा उठाकर सूंघा, दुर्गंध पर जताई नाराजगी

Sat, 28 Feb 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 28 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The minister smelled the straw from the charhi and expressed his displeasure over the foul smell.
बाराबंकी। जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने शुक्रवार को विभिन्न विकास कार्यों की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान उन्होंने जमीनी हकीकत परखने के लिए स्कूल, अस्पताल और गोशाला का निरीक्षण किया। इसके बाद वह किसान मेला एवं गोष्ठी भी शामिल हुए। कुर्सी गोशाला की चरही में पड़ा भूसा उठाकर सूंघने पर उसमें दुर्गंध आती मिली। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रदूषित चारा तत्काल वहां से हटाने और स्वच्छ चारा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक परिसर की सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने उमरा क्षेत्र के एक समेकित विद्यालय का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन भवन की मजबूती जांचते हुए उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई। घुंघटेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी मंत्री ने प्रतीक्षारत रोगियों के साथ सीधा संवाद कर उन्हें मिल रही इलाज सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रयोगशाला, एक्स-रे, दवा वितरण कक्ष तथा चिकित्सकों के कक्षों का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटीन में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा।
विज्ञापन


रसायनिक खादों का उपयोग कम करने की अपील
रेंगवां ग्राम पंचायत में आयोजित किसान गोष्ठी एवं प्रदर्शनी में शामिल हुए प्रभारी मंत्री ने स्टॉलों का अवलोकन करने के साथ ही मृदा परीक्षण की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों का सीमित उपयोग कर वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने की अपील की। प्रभारी मंत्री ने निंदूरा ब्लॉक कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में मरम्मत के बाद तैयार आवासीय भवनों और शौचालयों का भी उद्घाटन भी किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह, उप कृषि निदेशक धीरेंद्र कुमार सिंह बीएसए नवीन कुमार पाठक, बीईओ निंदूरा ,भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed