फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The Minister of State welcomed the 84 Kosi Parikrama Yatra

Barabanki News: राज्यमंत्री ने किया 84 कोसी परिक्रमा यात्रा का स्वागत

Mon, 28 Apr 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 28 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State welcomed the 84 Kosi Parikrama Yatra
टिकैतनगर (बाराबंकी)। बस्ती जिले में महाराजा दशरथ की पुत्रेष्ट यज्ञस्थली मखौडा धाम से 14 अप्रैल को शुरु हुई अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा का चौथा जत्था रविवार को बेलखरा होते हुए नियामतगंज पहुंचा।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल साधु-संतों और श्रद्धालुओं का स्वागत श्री राम,सीताराम,के गगनभेदी उदघोष के साथ खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा व चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने किया। परिक्रमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गया दास महाराज की आरती भी उतारी। महंत गयादास महाराज बताया कि बताया कि अयोध्या धाम की इस परिक्रमा को करने से मनुष्य को 84 लाख योनियों के जन्म से मुक्त मिल जाती है। परिक्रमा सनातन काल से चली आ रही है।
विज्ञापन

त्रेता युग के रामावतार में भगवान श्री राम जिन रास्तों से चलकर ऋषियों-मुनियों की सहायता की। राक्षसों का संहार किए उन्हीं रास्तों से होकर यह यात्रा गुजरती है। सरयू नदी के तट पर पुरुषोत्तम तिवारी,वीरेंद्र पांडेय,राकेश शुक्ला,विकास तिवारी, जीत बक्श सिंह, थाने पांडेय, योगेंद्र सिंह आदि लोगों ने साधु संतों का फूल माला पहनकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed