{"_id":"586e862c4f1c1b1c7e15abcc","slug":"the-mercury-reached-nine-degrees-the-cold-affected-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ डिग्री पहुंचा पारा, ठंड से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ डिग्री पहुंचा पारा, ठंड से जनजीवन प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
ठंड में कुछ इस तरह स्कूटी से जातीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
ठंड का कहर जारी है। बृहस्पतिवार की भोर भीषण कोहरा व ठंड रही जिससे लोग ठिठुर उठे लेकिन दोपहर में खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। बच्चों ने धूप में खूब मस्ती की। शाम ढलते ही फिर से गलन शुरू हो गई। जिससे लोग ठिठुर उठे। सार्वजनिक स्थानों पर जलने वाले अलाव भी बुझे रहे। जिससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी। रैन बसेरे भी बदहाल रहे। इससे आम लोगों को भी राहत नहीं मिली।
मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार की भोर काफी तल्ख रहा। भोर में बह रही शीतलहरी से आम जनजीवन बदहाल रहा। घर के बाहर रहे लोग गर्म कपड़ों में भी ठिठुरते रहे। रिक्शा चालक भी शॉल ओढ़ कर ठंड से अपने को बचाने में लगे रहे। देवा तिराहा, रेलवे स्टेशन चौराहा, छाया चौराहा सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग ठंड से हलकान दिखे।
पटरी दुकानदार आसपास की घासफूस, कागज व छोटी लकड़ियों या टायर आदि को जलाकर ठंड से बचने की कोशिश की। दोपहर करीब एक बजे के बाद धूप खिली। जिससे लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। पार्क में बच्चों ने खूब मस्ती की। लेकिन शाम ढलते फिर से बच्चे व बड़े घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को भीषण ठंड रही लेकिन शहरी क्षेत्र में ही अलाव ठंडे पड़े रहे। रेलवे स्टेशन, बंकी ब्लॉक के सामने, देवा तिराहा, बस स्टॉप, छाया चौराहा, राजकमल रोड सभी जगहों पर अलाव बुझे रहे।
ट्रेनें रही निर्धारित समय से घंटों विलंब
बीतीरात व भोर में भीषण कोहरा रहा। जिसके चलते सड़क व रेलवे यातायात प्रभावित रहा। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रहीं। ट्रेनों के विलंबित होने के चलते यात्री हलकान रहे। पूछताछ से भी ट्रेनों के आने की सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। ट्रेनों की पोजीशन जानने को पूछताछ विडों पर और बोर्ड के सामने यात्रियों की भीड़ रही।