फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The mercury dropped, people shivered.

Barabanki News: पारे को लगी ठंड, कांप उठे लोग

Sun, 28 Dec 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped, people shivered.
ठंड के बीच झुंड में बैठे बंदर।  - फोटो : ठंड के बीच झुंड में बैठे बंदर।
बाराबंकी। कड़ाके की ठंड लोगों को बेहाल कर रही है। दिन में निकल रही धूप बेअसर होने से दिनचर्या की गाड़ी पटरी से उतर गई है। दिन में चल रही सर्द हवाओं के कारण तापमान गिरावट आने लगी है।शनिवार को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे ठंड का अहसास और बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री और न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवाएं पांच किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। इससे लोग सिहर उठे। मौसम विभाग का कहना है कि कोहरा और ठंड से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इसलिए लोगों को ठंड से बचकर रहना होगा।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर दैनिक मजदूरों और स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। शनिवार को बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचे। उन्हें छोड़ने आए अभिभावक भी परेशान दिखे। उधर, श्रमिक छाया चौराहा, सतरिख नाका, बड़ेल चौराहे पर काम की तलाश में खड़े श्रमिक भी ठंड से बेहाल नजर आए। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि ठंड काे देखते हुए शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं। सभी एसडीएम और ईओ को इस संबंध में अलाव जलवाने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

कोहरे से रही राहत पर गलन बरकरार
कोटवाधाम। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण ठंड ने सभी को बेहाल कर दिया है। लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। शनिवार को क्षेत्र में कोहरा नहीं रहा पर आसमान में बादल छाए रहे। इससे गलन बढ़ी रही और लोग कांपते नजर आए। वहीं, इस भीषण ठंड ने जानवरों का भी हाल बेहाल कर रखा है। कोटवाधाम, खजुरी, रानी कटरा, बरोलिया में अभी तक अलाव का कोई पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पंचायतों में अलाव जलाने की व्यवस्था चौपट
जैदपुर। ठिठुरन के साथ कड़ाके की पड़ रही ठंड के बावजूद ग्राम पंचायतों में अलाव की व्यवस्था तक नहीं है। गांव व चौराहों पर स्थित दुकानदारों को अपने पास से लकड़ी जलाने की व्यवस्था करनी पड़ रही है। देखा जाए तो अभी ग्राम पंचायत गढ़ीराखमऊ, बोजा, अब्दुल्लापुर, मचैची, गोठिया, गुलरिहा, टिकरा, टेरा, पनिहल, बलछत, कोला, डेहवा, बादीपुर, मानपुर में अलाव नहीं जल सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed