फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The joy of flag hoisting reached its peak, the group left for Ayodhya.

Barabanki News: ध्वजारोहण का उल्लास चरम पर, अयोध्या रवाना हुआ जत्था

Tue, 25 Nov 2025 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The joy of flag hoisting reached its peak, the group left for Ayodhya.
बाराबंकी। रामनगरी अयोध्या में ध्वजारोहण का उल्लास बाराबंकी में भी चरम पर है। इस ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनने के लिए जिले से लोगों का एक बड़ा जत्था अयोध्या के लिए प्रस्थान कर चुका है। सोमवार को डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय की मौजूदगी में संत प्रांजल दास और जिला प्रचारक रवि ने 93 लोगों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

यह जत्था मंगलवार को राम मंदिर के स्वर्ण शिखर पर होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होगा। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वर्ण शिखर पर ध्वजारोहण करके राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम का विधिवत आगाज करेंगे।
विज्ञापन

जिले से अयोध्या के लिए रवाना हुए इस जत्थे में दो महिला संत, 15 पुरुष संत एवं तीन अन्य महिलाओं सहित कुल 93 लोग शामिल हैं। रवानगी से पूर्व जीआईसी ऑडिटोरियम में जत्थे में शामिल सभी सदस्यों को प्रवेशिका एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिला कार्यवाह सुधीर तिवारी ने इसे सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का अहम पल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला संतों में साध्वी अर्चना गिरी और साध्वी श्रद्धा चैतन्य, जबकि पुरुष संतों में प्रमुख रूप से बब्लू दास, प्रांजल दास व आलोक दास आदि शामिल हैं। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े ओम प्रकाश निगम, चंद्र प्रकाश चौरसिया भी अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। सर्वसमाज से सुरेश गौतम, नेहा आनंद, लालता प्रसाद कोरी, सत्यप्रकाश वर्मा सहित विभिन्न वर्गों के लोग जत्थे का हिस्सा बने हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राहुल के नेतृत्व में यह जत्था दो बसों में रवाना किया गया। इस मौके पर आरएसएस के जिला संघ चालक डॉ. आरएस गुप्ता, जिला कार्यवाह सुधीर, जिला प्रचारक रवि, सह जिला प्रचारक पारितोष, डॉ. विवेक वर्मा, डॉ. विनय जैन, विजय आनंद बाजपेई आदि मौजूद रहे।

उधर, कस्बा टिकैतनगर स्थित कुंडवा चौराहा स्थित विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड कार्यालय से भी 19 लोगों का एक और जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। विहिप अध्यक्ष अमित गुप्ता और बजरंग दल संयोजक मुकेश सिंह ने 19 लोगों को चंदन टीका एवं माल्यार्पण करके भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed