{"_id":"681f9c775b2411da4e058aa3","slug":"the-heat-bothered-us-there-was-silence-on-the-streets-barabanki-news-c-315-1-slko1014-139075-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तपिश ने किया परेशान, सड़कों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तपिश ने किया परेशान, सड़कों पर सन्नाटा
Sun, 11 May 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 11 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम के तेवर फिर तल्ख होने लगे हैं। शनिवार को सुबह से ही धूप की तपिश लोगों को परेशान किया। दोपहर होते-होते धूप की तपिश घरों से बाहर निकले लोगों को छांव खोजने के लिए विवश करने लगी। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर में हुई स्कूलों की छुट्टी के बाद घर जाने में बच्चों व उनके अभिभावकों को उठाना पड़ी।
इस दौरान वह बच्चों के साथ खुद को भी तपिश से बचाने के लिए चेहरे व शरीर को सूती कपड़े से ढकने के लिए विवश रहे। तेज धूप के कारण शहर के सभी छोटे बड़े बाजारों में भी सूरज ढलने तक ग्राहकों की मौजूदगी न होने से सन्नाटा रहा। सूरज ढलने के बाद बाजार में गहमा-गहमी बढ़ी।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने से अब रात में होने वाली उमस भी परेशानी बढ़ाने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सामान्यत: मौसम साफ रहेगा आंशिक तौर पर कुछ इलाकों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। (संवाद)