फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The headmaster has been sexually exploiting the teacher for a year

Barabanki News: शिक्षिका का एक साल से यौन शोषण कर रहा प्रधानाध्यापक

Wed, 11 Oct 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 11 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
The headmaster has been sexually exploiting the teacher for a year
बाराबंकी। बदोसराय थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका अपने ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक के यौन शोषण से इतना परेशान हो गई है कि वह डिप्रेशन में चल रही है। उसने पुलिस को बताया कि वह नौकरी छोड़ने या आत्महत्या कर लेने के बारे में सोच रही है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन



सिरौलीगौसपुर ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका लखनऊ से आती-जाती है। शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि प्रधानाध्यापक कृपाराम की ओर से एक साल से उसका यौन शोषण किया जा रहा है। कभी उसे छूने की कोशिश करते हैं तो कभी जबरन अपने पास बैठाते हैं। अक्सर अकेले कमरे में बिना मोबाइल के उसे बुलाया जाता है। बीती 12 अगस्त को प्रधानाध्यापक की ओर से बच्चों के सामने ही हाथ पकड़कर खींचा गया और नृत्य करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


प्रधान के हस्तक्षेप के बाद माफीनामा दिया तो मामला शांत हुआ, लेकिन फिर भी वह अपने हरकतों से बाज नहीं आए। शिक्षिका ने बताया कि उसके पति हृदय रोगी हैं। इसलिए उनको कुछ नहीं बताती है। प्रधानाध्यापक की ओर से एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि अपने विभाग के उच्च अधिकारियों से इस बारे में कई बार शिकायत की, मगर कार्रवाई नहीं की गई। बदोसराय की थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया हैं। उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed