फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The Ghghra rose again, entered the water in 8 villages

फिर बढ़ी घाघरा, 8 गांवों में घुसा पानी

Thu, 18 Aug 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 18 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
The Ghghra rose again, entered the water in 8 villages
नेपाल में भारी बारिश से बढ़ा नदी का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
एल्गिन-चरसड़ी बांध में कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। घाघरा नदी बृहस्पतिवार भोर तक करीब 400 लंबाई में बांध को काट चुकी है। जिससे तराई के करीब आठ गांवों में पानी तेजी से घुसने लगा है। तटबंध में लगातार नदी का कटान जारी है।
विज्ञापन


उधर बाढ़ खंड के शेष तटबंध को बचाने के सभी उपाय फेल हो चुके हैं। जिससे जिम्मेदार सिर्फ टकटकी लगाए घाघरा का कहर शांत होने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों के खेतों में कटान में तेजी आई है।
विज्ञापन


घाघरा के रौद्र रूप से स्थानीय ग्रामीण सहमे हैं। पिछले तीन दिनों से जनपद के आसपास व नेपाली क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते तराईवासियों की धुकधुकी और बढ़ रही है। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि उन तक सरकारी मदद भी नहीं पहुंच पा रही है। अधिकारी तक नहीं आ रहे हैं। नदी अभी भी खतरे के निशान से 21 सेमी ऊपर बह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एल्गिन चरसड़ी तटबंध की कटान लगातार जारी है। नदी पहले ही करीब 6 सौ मीटर तक बांध को काट चुकी थी। उसके बाद कटान में कुछ कमी आ गई थी लेकिन आसपास और नेपाल में हो रही बारिश के कारण नदी का जल स्तर फिर बढ़ने लगा है। जिससे कटान में भी तेजी आई है। नदी बृहस्पतिवार भोर तक बंधे में करीब 400 मीटर की कटान कर दी।

जिससे अब तक करीब एक किमी बंधा नदी में समा चुका है। जिससे तटवर्ती गांवों में पानी और तेजी से घुसने लगा है। तटबंध में अभी लगातार कटान जारी है। नदी का पानी करौनी गांव के निकट गन्ने के खेतों के तेजी से कटा रहा है। परसावल के किसान राम प्रसाद ने बताया कि उसकी करीब 15 बीघा फसल चार दिन में नदी में समा चुकी है।

इसी तरह सुरेश, निरंजन, राजनाथ, मंशाराम आदि किसानों के भी खेत घाघरा लील चुकी है।  पिछले एक सप्ताह से घाघरा शांत थी लेकिन चार दिनों से हो रही बारिश से हालात फिर खराब हो रहे हैं।बेघर हुए ग्रामीणों के फसलों पर भी संकट मंडराने से उनमें हड़कंप मचा है। प्रशासन की ओर से कटान रोकने के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं।

जिससे नदी की कटान और तेज होती जा रही है। वहीं बाढ़ पीड़ितों में एक बार राहत सामग्री का वितरण कर औपचारिकता निभा दी गई है। जिससे जो बाढ़ पीड़िता गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर है उनके खाने-पीने का सामान धीरे-धीरे खत्म होने लगा है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

तेजी से बढ़ रहा पानी
नदी का पानी रायपुर मांझा, परसावल, नैपुरा, कमियार सहित आठ गांवों में तेजी से बढ़ता जा रहा है। लेकिन ये गांव अभी पूरी तरह से खाली नहीं हुए हैं। कुछ परिवार ऐसे हैं कमर तक पानी में रास्ता तय करके सुरक्षित स्थानों पर आते जाते हैं। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि नदी के पानी में पूरी गृहस्थी का सामान समा गया है। लेकिन कई ग्रामीण अपनी गाढ़ी कमाई का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। जिससे वह अभी गांव छोड़ने को तैयार नहीं है। 


बारिश का असर नदी के जलस्तर पर पड़ा है। बाढ़ खंड और तहसील प्रशासन लगातार नजर रखे हुए हैं। बांध के कटान को रोकने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों को सहायता में कोई लापरवाही नहीं हो रही है। -हरिकेश चौरसिया, अपर जिलाअधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed