फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The gate of the district hospital towards the market is open.

Barabanki News: जिला अस्पताल का बाजार की तरफ वाला गेट खुला

Thu, 20 Nov 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 20 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The gate of the district hospital towards the market is open.
बाराबंकी। पिछले दस साल से बंद जिला अस्पताल का बाजार की तरफ खुलने वाला गेट जिलाधिकारी के आदेश पर बुधवार को खोल दिया गया है। हालांकि, यह गेट रात दस बजे से सुबह छह बजे तक ही खुला रहेगा। यह निर्णय अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन

करीब दस साल पहले जिला अस्पताल का पीछे वाला यह गेट, जो शहर में बाजार की ओर खुलता था, बंद कर दिया गया था। इसका कारण था कि इस गेट का प्रयोग अराजकतत्व ज्यादा करने लगे थे। इसके अलावा, यहां युवाओं का जमावड़ा भी बढ़ने लगा था, क्योंकि शहर की ज्यादातर छात्राएं इसी मार्ग से अपने घरों को जाती थीं। चौपहिया और दोपहिया वाहनों का आवागमन भी इस मार्ग से होने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होने लगी थीं, जिससे मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

लेकिन व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर जिलाधिकारी ने इस गेट को खोलने का आदेश दिया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि गेट रात दस बजे से सुबह छह बजे तक ही खोला जाएगा, ताकि अनावश्यक भीड़ और सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर नियंत्रण रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed