फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The fire burned three homes, scorching youth

आग से तीन घर जले, युवक झुलसा

Tue, 02 Feb 2016 11:41 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के खेल-खेल में लगी आग से तीन घरों की हजारों की गृहस्थी जलकर राख हो गयी। आग बुझाते समय एक व्यक्ति भी झुलस गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कोठी थानाक्षेत्र के पहाड़ापुर घाट गांव में मंगलवार दोपहर बच्चे माचिस से खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों ने माचिस की तीली जलाकर शिव प्रसाद के छप्पर पर फेंक दी। इसके चलते शिवप्रसाद का छप्पर जलने लगा। इस दौरान पड़ोसी श्रीराम व राम प्रकाश के घरों पर रखे छप्परों में भी आग लग गयी जिससे छप्परों के नीचे रखी लगभग 50 हजार की सामग्री जल कर राख हो गयी।
विज्ञापन


गांव वालों के साथ आग बुझाते समय बृजेश (26) पुत्र श्रीराम आग की चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक तीन घरों की हजारों की गृहस्थी आग की चपेट में आकर खाक हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से आग से झुलसे युवक को सीएचसी कोठी पहुंचाया गया। राजस्व निरीक्षक कोठी प्रभुनाथ तिवारी ने बताया की मौके पर लेखपाल को भेज कर होने वाली क्षति का आकलन कराया जा रहा है। मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed