फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The emphasis on the unity of the Kshatriyas

क्षत्रियों की एकजुटता पर जोर

Mon, 09 Aug 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The emphasis on the unity of the Kshatriyas
रामनगर (बाराबंकी)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सम्मेलन का आयोजन रामनगर कस्बे में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने क्षत्रियों की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा समाज को खोखला कर रही है जबकि शिक्षित बेटियां समाज को नई दिशा दे रही हैं। ऐसे में दहेज प्रथा से हट कर बेटियों को शिक्षित करने पर जोर देने की जरूरत है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डीजल-पेट्रोल कभी इतना महंगा नहीं हुआ। इसकी महंगाई से किसान टूट चुका है। ऐसे में अब जरूरत है कि क्षत्रिय समाज एक होकर सबको न्याय दिलाने का प्रयास करें। क्षत्रियों की अनदेखी कर कोई भी राजनीतिक दल आगे नहीं बढ़ सकता है। देश में 131 ऐसे लोकसभा क्षेत्र हैं जहां क्षत्रिय के बिना कोई भी पार्टी खाता नहीं खोल सकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज हर जाति-बिरादरी को साथ लेकर चलने वाला है। क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण में सहयोग की भी अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सोमेश प्रताप सिंह ने कहा क्षत्रिय समाज हर वर्ग को लेकर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम लोग किसानों के कंधे से कंधा मिला चलने के लिए तैयार हैं। जो पार्टी किसानों का साथ देगी हमारी महासभा उसी से हाथ मिलाएगी। इस मौके पर भारत सिंह, पूर्व प्रमुख बृजपाल सिंह, राजन प्रताप सिंह व सूर्यप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रीत कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed