फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The dreams of 1700 youth will come true, they will become entrepreneurs

Barabanki News: साकार होंगे 17 सौ युवाओं के सपने, बनेंगे उद्यमी

Sat, 12 Apr 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 12 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The dreams of 1700 youth will come true, they will become entrepreneurs
बाराबंकी। बेरोजगारी के दंश से जूझ रहे युवाओं का उद्यमी बनने का सपना अब साकार हो सकेगा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत वर्ष 2025-26 में तय हुए लक्ष्य के तहत बाराबंकी जिले के 1700 युवाओं को 85 करोड़ से पांच लाख रुपये तक का ब्याज रहित ऋण मिलेगा। इससे वह अपना खुद का उद्यम शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

पिछले वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के जीजीआईसी सभागार में इस योजना को शुरू किए जाने की घोषणा की थी। लेकिन प्रचार-प्रसार की कमी के कारण इसमें युवाओं की भागीदारी कम रही। अब जिला उद्योग केंद्र और बैंकों ने मिलकर युवाओं के लिए शुरू हुई इस योजना का व्यापक तौर पर प्रचार-प्रसार किया है। इसी कारण नए वित्तीय वर्ष में इस योजना को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिख रहा है। योजना के तहत ऋण पाने के लिए अब तक 217 आवेदन भी प्राप्त हो चुके हैं। यह संख्या हर दिन बढ़ रही है। अधिकारियों के अनुसार बिजनेस शुरू करने वाले युवाओं को कच्चे माल से लेकर इसे तैयार करने के लिए भी कर्मचारियों की जरूरत होगी। ऐसे में यदि एक युवा उद्यमी द्वारा एक से दो लोगों को भी रोजगार दिया गया तो जिले के पांच हजार से अधिक लोगों को इस योजना के माध्यम से रोजगार मिल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन

पिछले वर्ष मिला था 208 युवाओं को ऋण
सीएम युवा उद्यमी योजना के पहले वर्ष 2024-25 में जिले के एक हजार युवाओं को योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य था। लेकिन प्रचार प्रसार न होने के कारण सिर्फ 208 युवाओं का ऋण ही योजना के तहत स्वीकृत हुआ था। इस बार जिले में लाभार्थियों का लक्ष्य एक हजार से बढ़ाकर 1700 करने के साथ ही योजना की आवेदन प्रक्रिया को भी पारदर्शी व सहज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के बाद भी ले सकेंगे प्रशिक्षण
योजना के तहत इस बार ऋण के लिए आवेदन करने से पहले प्रशिक्षण अनिवार्य नहीं है। ऋण मिलने के बाद भी तीन महीने के भीतर भी आवेदन करने वाले युवा कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण ले सकेंगे ताकि वह अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से चला सकें।
आशुतोष कुमार, उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed