{"_id":"680e792c70370398cc0dcee9","slug":"the-decapitated-body-of-a-youth-was-found-near-the-railway-track-barabanki-news-c-315-1-slko1012-138121-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का सिरकटा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का सिरकटा शव
Mon, 28 Apr 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत सिरकटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। अनुरक्षण कार्य के लिए निकले एक रेलवे कर्मी ने शव को देखने के बाद इसकी जानकारी रेलवे के अफसरों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि यह एक हादसा था या फिर कुछ और।
पुलिस के अनुसार शव रुकनापुर रेलवे क्रॉसिग से लगभग दो सौ मीटर पश्चिम में ट्रैक किनारे पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष मानी जा रही है। क्षत-विक्षत सिर कटकर धड़ से अलग होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक ने स्लेटी रंग की टी-शर्ट और लोवर पहन रखी थी। उसकी जेब से केवल माचिस की डिब्बी मिली है। पुलिस के अनुसार रात को किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। थानाध्यक्ष दोमित्र सेन रावत ने बताया कि फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। (संवाद)