फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The death of the middle-aged who came to get quota ration

कोटे का राशन लेने आए अधेड़ की मौत

Mon, 25 Apr 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The death of the middle-aged who came to get quota ration
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। तेज धूप के बीच सवा पांच घंटे लाइन में लगने के बाद गरीब को राशन मिला। इसे लेकर वह घर के लिए निकलता कि गश खाकर गिरा और मौत हो गई। कोटे की दुकान पर मौत से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की। इस पर तहसीलदार व सप्लाई इंस्पेक्टर जांच करने पहुंचे व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। देर शाम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मामला सुबेहा थाना क्षेत्र का है। रविवार सुबह नौ बजे थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी जगदीश गौतम (52) पौत्री पूजा को साथ लेकर तीन किलोमीटर दूर भटगवां गांव स्थित कोटे की दुकान के लिए निकला था। साढ़े नौ बजे वह पात्र गृहस्थी कार्ड पर मिलने वाले 35 किलो राशन के लिए लाइन में लग गया। तेज धूप में भूख व प्यास के बीच सवा पांच घंटे लाइन में लगने के बाद उसे दोपहर 2: 55 बजे राशन मिला।
विज्ञापन

उसके बाद वह राशन को लेकर निकलता कि गश खाकर वहीं पर गिर पड़ा। लोग कुछ समझ पाते कि उसकी मौत हो गई। घर में किसी और के मौजूद न होने के कारण आठ साल की पौत्री पूजा ने दूसरे से मोबाइल लेकर परिवार के ही गंगा प्रसाद को सूचना दी। इस पर जगदीश के शव को ठेलिया पर लादकर घर लाया गया। उसके बाद दिल्ली में रहने वाले उसके बेटे को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम हैदरगढ़ से की। इस पर तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी व सप्लाई इंस्पेक्टर अजय कुमार जांच करने पहुंचे। कोटे की दुकान व आसपास मौजूद ग्रामीणों के बयान लिए।

जांच में यह बात सामने आई है कि जगदीश टीबी व सांस की बीमारी से परेशान था। इसके चलते उसकी मौत हुई है। वह लाइन में नहीं लगा था। परिवारीजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
-शशि कुमार, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed