फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The cold claimed two more lives, including elder man

ठंड ने ली वृद्ध समेत दो और की जान

Mon, 02 Jan 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 02 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
The cold claimed two more lives, including elder man
ठंड से बचने के लिए सड़क के किनारे अलाव जलाकर हाथ सेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र में सोमवार को एक वृद्ध समेत दो और लोगों की ठंड लगने से मौत हो गई। अब तक जनपद में ठंड से सात लोगों की मौतें हुईं हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी तक किसी भी व्यक्ति की ठंड से मौत होने की पुष्टि नहीं की है।  
विज्ञापन


हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव बीजापुर निवासी आशाराम (20) पुत्र रामफेर अपनी ननिहाल अहेरवा भावानी अमेठी गया था। रविवार को वह लौटा तो ठंड लगने के चलते वह बीमार हो गया। परिवारीजन आशाराम को उपचार के लिए कस्बा के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


 मृतक (आशाराम) के भाई अंगनू व बालगोविंद ने बताया कि रिश्तेदारी से लौटने के बाद शाम को आशाराम ने पेट दर्द व तेज बुखार की शिकायत की थी। इस पर उसे उपचार के लिए चिकित्सक के यहां ले जाया
विज्ञापन
विज्ञापन

गया था। चिकित्सक ने बताया था कि आशाराम को तेज ठंड लगी है। इसी तहसील क्षेत्र के बरावां गांव में सोमवार की सुबह ईश्वरीदीन (60) पुत्र औसान की मौत ठंड लगने से हो गई।

ईश्वरीदीन के पुत्र कीर्तन ने बताया कि उसके पिता भोर में नित्यक्रिया के लिए खेत गए थे। वापसी में ठंड लगने से वह कांप रहे थे। उन्होंने सीने में दर्द की भी शिकायत की। ठंड से राहत दिलाने के लिए अलाव जलाने का प्रबंध किया गया। इसी बीच उन्हें उल्टी हुई इसके बाद वह अचेत होकर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक (ईश्वरीदीन) के पुत्र कीर्तन ने बताया कि उसके पिता की मौत ठंड लगने कारण ही हुई है। अब तक ठंड लगने से जनपद में सात मौतें हो चुकी हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी तक किसी मौत की पुष्ठि ठंड से होने की नहीं की है। इस संबंध में एसडीएम पंकज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। ठंड से मौत की पुष्टि होने पर पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed