{"_id":"691102ff7b548371ec044b0b","slug":"the-cm-will-arrive-tomorrow-preparations-have-been-finalized-barabanki-news-c-315-1-slko1012-151528-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कल आएंगे सीएम, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कल आएंगे सीएम, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
विज्ञापन
फतेहपुर। क्षेत्र के झांसा पुरवा में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने को लेकर चल रहीं तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रविवार को अवकाश के बावजूद सभी संबंधित विभागों के अधिकारी दिन भर कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
एसडीएम कार्तिकेय सिंह और सीओ जगतराम कनौजिया ने लगातार निरीक्षण कर तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। ग्राम झांसा पुरवा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल पर मंच, सभा स्थल, हैलीपैड, अंबेडकर प्रतिमा के आसपास की सफाई, रैंप निर्माण सहित अन्य कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।
डीएम शशांक त्रिपाठी, एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एडीएम निरंकार सिंह और सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं और हैलीपैड से लेकर मंच तक सभी व्यवस्थाओं का देखा और खामियों को सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस बीच विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे और तैयारियों की समीक्षा की।