{"_id":"b5239fb6aa70390b7eab33b1be992779","slug":"the-city-needs-flyover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निजात को चाहिए और फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निजात को चाहिए और फ्लाईओवर
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजी से बढ़ रही जनसंख्या के साथ ही जाम की समस्या भी दिनोंदिन विकराल होती जा रही है। ऐसे में शहर के देवा रोड स्थित दोनों रेल क्रॉसिंगों पर फ्लाईओवर बनने से लोगों को जाम से काफी हद तक राहत मिल गई है मगर अभी भी कई जगहों पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या के निदान के लिए शहर में कुछ और फ्लाईओवर के निर्माण की मांग शुरू हो गई है।
शहर के विभिन्न इलाकों में लोग हर दिन जाम की समस्या से परेशान होते हैं। बंकी रोड पर रेल क्रॉसिंग बंद होने पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में कस्बे के लोग यहां फ्लाईओवर निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा नाका सतरिख चौराहा पर भी जाम की समस्या है। शहर, हैदरगढ़ रोड, फैजाबाद रोड व लखनऊ जाने वाले मार्ग इस चौराहे पर मिलते हैं। इसके चलते यहां काफी भीड़ रहती है। लोग जाम की समस्या से निजात के लिए यहां भी फ्लाईओवर की जरूरत समझ रहे हैं।