फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The car came as a call, two died, one serious

Barabanki News: काल बनकर आई कार, दो की मौत, एक गंभीर

Mon, 01 May 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 01 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
The car came as a call, two died, one serious
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में किसान पथ के पास चिनहट की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े लोगों को रौंदते हुए एक दूसरी कार में जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गइग् जबकि कार सवार महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार का चालक भाग खड़ा हुआ। इस कारण देवा चिनहट मार्ग करीब एक घंटे जाम रहा। पुलिस ने क्रेन मंगाकर वाहनों को हटवाया। देवा कोतवाली की माती पुलिस चौकी क्षेत्र में देवा-चिनहट मार्ग पर रविवार शाम शारदा नहर के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, शारदा नहर के पास एक होटल व कुछ दुकानें खुली है। पास के ही गांव जमुवासी के शारदा प्रसाद (45) अपने बेटे की बुलेट लेकर खड़े थे। जबकि मसौली थाना क्षेत्र के रोशनचक गांव निवासी
विज्ञापन

शिवराज (35) मोपेड से अपनी किसी रिश्तेदारी में जा रहा था। वह भी दुकान के पास खड़ा होकर मिठाई खरीद रहा था। जबकि पास में ही एक कार खड़ी थी जिसमें एक महिला बैठी थी। इस दौरान चिनहट की ओर से अचाजक एक तेज रफ्तार कार लहराते हुए आई। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले कार में शारदा व शिवराज को रौंदते हुए कार से जा टकराई। हादसे के बाद चीखोपुकार मच गई। इसी दौरान कार का चालक भाग खड़ा हुआ। पहुंचे माती चौकी के पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से शारदा व शिवराज को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। शारदा जहां मजदूरी तो शिवराज खेती बाड़ी करता था। जबकि घायल महिला को उसके परिजन लखनऊ लेकर गए। सूचना मिलने के बाद देर शाम कोतवाली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम में रखवा दिया। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उसके अंदर से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed