{"_id":"681520c8429e7e9c9a09cdda","slug":"the-bride-kept-waiting-the-groom-stuck-to-the-ht-line-barabanki-news-c-315-1-brb1001-138493-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा एचटी लाइन से चिपका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा एचटी लाइन से चिपका
Sat, 03 May 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 03 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
त्रिलोकपुर (बाराबंकी)। फतेहपुर क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी युवक का शव विवाह के दूसरे ही दिन संदिग्ध हालात में खंभे पर चढ़कर एचटी लाइन से चिपका मिला। खंभे पर चढ़कर एचटी लाइन पकड़ने से लगे करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर से आधा किलोमीटर दूर बिजली के खंभे पर वह क्यों और क्या करने गया था, यह सवाल परिजनों को परेशान कर रहा है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। फिलहाल इस मामले में मृतक के परिजनों की तरफ से फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी राजीतराम के इकलौते पुत्र अंकित यादव (28) का विवाह हसनापुर के मजरे गिद्राही गांव के रामनरेश की बेटी सुधा के साथ 30 अप्रैल को हुआ था। पहली मई को बहू बरात के साथ विदा होकर आई थी। घर में खुशी का माहौल था। बृहस्पतिवार की शाम को जब घर में अंकित की सुहाग की सेज सजाई जा रही थी, उसी दौरान अचानक वह घर से लापता हो गया। परिवार वालों ने काफी खोजा तो अंकित का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर एचटी लाइन के खंभे पर सप्लाई लाइन के तार से चिपका मिला। घटना की घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बदहवास नई नवेली दुल्हन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
आत्महत्या के कारण की होगी जांच
फतेहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। खंभे पर चढ़ने के दौरान बने युवक के पांव के निशान भी पाए गए, जिससे लगता है कि वह खुद खंभे पर चढ़ा और एचटी लाइन पकड़ी। अंकित ने आत्महत्या क्यों कि इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
अंकित की मौत ने खड़े किए कई सवाल
अंकित की मौत ने कई सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले को आत्म हत्या मान रही है, लेकिन हंसी-खुशी विवाह करने के बाद आत्म हत्या के पीछे का कारण कोई नहीं बता पा रहा है। लोगों की सोच से परे है कि अंकित ने बिजली के खंभे पर चढ़कर हाईटेंशन लाइन के तार पकड़कर आत्म हत्या की। शव इस तरह से तारों व एंगल के बीच लटका मिला मानों वह बैठाया गया हो। अंकित की मौत के बाद उसकी नव विवाहिता सुधा को उसके मायके वालों द्वारा तत्काल अपने साथ ले कर चले जाना भी संदेह पैदा करता है। लोगों का कहना है कि नई दुल्हन ने तो कहीं कोई ऐसी बात नहीं कह दी जिससे अंकित को मौत का रास्ता चुनना पड़ा।