फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The bride agreed to live with the groom who was said to be a transgender.

Barabanki News: किन्नर बताए गए दूल्हे के साथ रहने को राजी हुई दुल्हन

Mon, 02 Mar 2026 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The bride agreed to live with the groom who was said to be a transgender.
सिद्धौर। क्षेत्र में 15 दिन पहले किन्नर बताए गए दूल्हे के साथ दुल्हन की विदाई रुक गई थी। अब वही दुल्हन अपने पति के साथ रहने को राजी हो गई है। रविवार को दूल्हा-दुल्हन कोठी थाने पहुंचे और पुलिस के सामने साथ रहने की इच्छा जताई। दुल्हन ने स्पष्ट किया कि दूल्हा किन्नर नहीं है और किन्नर होने की बात सिर्फ अफवाह है।
विज्ञापन




यह मामला कोठी थाना क्षेत्र के पूरे ताल मजरे टेडवा गांव का है। 13 फरवरी को रामू ने अपनी बहन काजल की शादी रिशु से की थी। रिशु रामसनेहीघाट क्षेत्र के गनईका पुरवा गांव का निवासी है। बारात धूमधाम से आई और रात में सात फेरे भी हुए थे। 14 फरवरी की सुबह किन्नर नेग लेने पहुंचे थे। उन्होंने दूल्हे रिशु को देखते ही अपनी बिरादरी का बताया। इसके बाद दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया और लड़की पक्ष ने विवाह संपन्न होने के बावजूद विदाई से इन्कार कर दिया था। पुलिस के सामने तय हुआ कि लड़के पक्ष को शादी में हुए खर्च की भरपाई करनी होगी। मामला शांत हो गया था, लेकिन रविवार को दूल्हा रिशु अपनी दुल्हन काजल को लेकर कोठी थाने पहुंचा। काजल ने अपनी मर्जी से साथ रहने की बात कही।
विज्ञापन


हालांकि, दुल्हन काजल के भाई रामू ने दूल्हे रिशु का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग रखी है। रामू का कहना है कि यदि मेडिकल रिपोर्ट में रिशु किन्नर नहीं निकलता है तो वह अपनी बहन काजल की विदाई धूमधाम से करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए। थानाध्यक्ष कोठी अमित सिंह भदौरिया ने कहा कि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं। उनका विवाह हुआ है और वे अपनी स्वेच्छा से साथ रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed